नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-29 निवासी मुकेश मित्तल ने पुलिस से शिकायत की है कि दो मई को पार्क व्यू अपार्टमेंट के सामने बाइक सवार दो बदमाशों में उनकी पत्नी शालिनी के गले से सोने की चेन झपट ली और धक्का देकर उसे गिराने का भी प्रयास किया। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।