नोएडा। सेक्टर-76 में रेस्तरां के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाकर बदमाशों ने शीशा तोड़ दिया और अंदर रखे तीन बैग चोरी कर लिए। बैग में लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य सामान रखा था। सेक्टर-47 निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल की रात वह कार्यालय का काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में वह डिनर के लिए सेक्टर-76 स्थित एक रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने कार रेस्तरां के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी और अंदर चले गए। भोजन करने के बाद वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। अंदर रखे तीनों बैग गायब थे। बैग में लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन, एयरबड्स, महंगे इत्र, चार्जर और नकदी सहित अन्य सामान रखा था। पीड़ित के मुताबिक घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उन्हें कई बार थाने और चौकी के चक्कर लगाने पड़े। कोतवाली प्रभारी सुबोध सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है। ब्यूरो