फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबस मंजर: पिता को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने बनाया बंधक, दरिंदे ने बीमार बेटी से झाड़ियों में किया दुष्कर्म

Sun, 07 May 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा

सार

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि आरोपी ने पीड़िता का रिश्ता तुड़वा दिया था। इससे क्षुब्ध होकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता के साथ दवा लेने जा रही किशोरी के पिता को तमंचे के बल पर बंधक बनाने और पीड़िता को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की बेटी का रिश्ता तुड़वा दिया था। इसके चलते आरोप लगाया गया है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की है कि शनिवार को उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। वह बेटी को रबूपुरा कस्बे से दवा दिलाने के लिए जा रहा था। रास्ते में कार में सवार गांव के ही दो आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। 

एक आरोपी ने तमंचा तानकर पीड़ित को भयभीत करके बंधक बनाकर लिया। जबकि दूसरा आरोपी उसकी बेटी को खींचकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर वहां से होकर गुजर रहे लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि आरोपी ने पीड़िता का रिश्ता तुड़वा दिया था। इससे क्षुब्ध होकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें