फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआई का बैग लेकर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। पुलिस कार्यालय के पास से बाइक सवार बदमाश उपनिरीक्षक(एसआई) का बैग झपटकर भाग गया। बैग में सरकारी दस्तावेज, दो मोबाइल फोन, नकदी और अन्य जरूरी सामान था। मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता उपनिरीक्षक राजनारायण राय वर्तमान में पुलिस लाइन चंदौली में तैनात हैं। आठ जुलाई को डाक लेकर वह सूरजपुर पहुंचे। पुलिस कार्यालय के पास उन्होंने अपना पिट्ठू बैग सड़क किनारे रखा और वर्दी बदलकर उसे दूसरे बैग में रखने लगे। इसी दौरान बाइक पर आया युवक बैग लेकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी उमेश चंद नैथानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें