वीडियो बनाने का विरोध करने पर छात्राओं से अभद्रता
पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वीडियो बनाने का विरोध करने पर विवि जा रही दो बहनों से ऑटो चालक ने अभद्रता की। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस सदरपुर निवासी आरोपी चालक सुरेंद्र पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन रही है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनकी दोनों बेटियां सहेलियों के साथ विश्वविद्यालय जा रही थीं। गेट-चार के पास ऑटो चालक दोनों का पीछा करते हुए वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर गाली-गालौज करते हुए सुरेंद्र ने दोनों से अभद्रता की। आरोपी ने छात्राओं को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दे रही है।