नोएडा (संवाद)। शहर के सभी गुरुद्वारों में शुक्रवार को मीरी-पीरी दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस सिखों के छठें गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब की याद में हर वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर के प्रमुख गुरुद्वारों में विशेष दीवान, गुरबानी, कीर्तन और लंगर का आयोजन होगा। गुरु हरगोबिंद साहिब ने वर्ष 1606 में गुरु गद्दी संभालते समय मीरी पीरी दिवस का सिद्धांत दिया था। उन्होंने दो तलवारें धारण की थीं, एक मीरी यानी राजसत्ता और दूसरी पीरी यानी आध्यात्मिक सत्ता का प्रतिक बनी। उनका संदेश था कि सिख आध्यात्मिक जीवन के साथ धर्म की रक्षा भी करें।