नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 इंपीरियल क्रिकेट मैदान में शुक्रवार सुबह अल्टीमैट क्रिकट बैटल सीजन-5 का लीग मैच खेला गया। मुकाबला में मिरेकल मेकर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन क्रिकेट क्लब (आईसीसी) 165 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिरेकल मेकर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए। लक्की 90 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।