फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिगों ने चाकू से 35 वार कर की युवक की नृशंस हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
विज्ञापन

-14 से 17 वर्ष के नौ लड़कों ने मृतक की शरीर को कर दिया छलनी
-लोग बने रहे तमाशबीन, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर मात्र 14 से 17 वर्ष के नौ लड़कों ने सरेराह गली में एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने पीड़ित शादाब (20) पर चाकू से करीब 35 वार कर उसके शरीर को छलनी कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी पीडि़त को बचाने सामने नहीं आया। तिगड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से चार चाकू, पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।
संगम विहार के ब्लॉक में रहने वाला शादाब प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस को 21 मार्च को शाम छह बजे सूचना मिली थी कि श्मशान घाट के पास हरिजन कॉलोनी, संगम विहार में एक युवक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीडि़त शादाब सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्जकर तिगड़ी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे तीन नाबालिगों की पहचान हुई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने टीम को लेकर खुद दबिश दी और तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे पूछताछ के बाद इनके बाकी छह नाबालिग साथियों को रात में ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि दो दिन पहले नशे की हालत में नाबालिग और शादाब के बीच बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि पीडि़त ने इनके गिरोह सरगना की होली वाले दिन उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। उसे सबक सिखाने के लिए आरोपियों ने पीडि़त को घेरकर उसकी हत्या कर दी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौधरी ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियों में से एक पर पिछले एक साल में पांच हत्या के केस दर्ज किए गए हैं। दूसरे पर तीन तथा एक अन्य पर हत्या के दो केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें