फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्चस्व कायम करने के लिए नाबालिग ने युवक पर किया चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एरिया में अपना दबदबा और वर्चस्व कायम करने के इरादे से एक 17 वर्षीय नाबालिग ने एक दूसरे नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने कहा कि हमले में गंभीर रूप से घायल लड़के को इलाज के लिए तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वेलकम थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें