दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी से नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर भाग ले जाने के मामले में नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस आरोपी और छात्रा की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अन्य जनपद की एक छात्रा दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। वह दीपावली के त्योहार पर अपने घर छुट्टी पर चली गई थी। छुट्टी से वापस यूनिवर्सिटी 26 अक्टूबर को आई थी। 29 अक्टूबर को छात्रा को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने आसपास पूछताछ कर तलाश किया। कोई जानकारी नहीं लगी। छात्रा के पिता ने दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराई है। संवाद