फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नंदपुर को पंचायत भवन की मिली सौगात

विज्ञापन
जुब्बल दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने नंदपुर पंचायत भवन का किया उद्घाटन। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
मंत्री रोहित ठाकुर ने बदियार में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
विज्ञापन

कहा- पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना इसी वित्त वर्ष में होगी पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नंदपुर पंचायत को पंचायत भवन की सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस भवन पर 33 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अलावा मंत्री ने बदियार में 22 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंदपुर पंचायत में मलोग-पानसरी-बदियार सड़क के कायाकल्प का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 7.50 करोड़ रुपये राशि स्वीकृति के लिए नाबार्ड को भेजी जाएगी। वर्तमान में जुब्बल-नावर-कोटखाई में कई विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवतायुक्त शिक्षा मिले, इस दृष्टिकोण से भी प्रदेश सरकार ने हजारों की संख्या में शिक्षकों के पदों को भरा है। प्रदेश में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें से एक कोटखाई में खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त डकैढ़ गांव में 17 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बनने जा रहा है, जो इस क्षेत्र का एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान होगा। पब्बर नदी से एक बड़ी उठाऊ पेयजल योजना निर्माणाधीन है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जुब्बल मंडल मेें 55 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त और सुदृढ़ करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, स्थानीय प्रधान सुमन ठाकुर, बीडीसी सदस्य समीला जीकटा, बीडीओ जुब्बल करण ठाकुर भी मौजूद रहे।

जुब्बल दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने नंदपुर पंचायत भवन का किया उद्घाटन। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें