फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो कार्ड में 50 रुपये होगा तभी मिलेगी स्टेशन में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो कार्ड में 50 रुपये होंगे तभी मिलेगी एंट्री
विज्ञापन

- एनएमआरसी की नई गाइडलाइन आज से लागू, पहले 10 रुपये के बैलेंस पर भी मिलता था प्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा- ग्रेटर नोएडा मेट्रो (एनएमआरसी) में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड में न्यूनतम 50 रुपये बैलेंस रखना अनिवार्य है। इससे कम बैलेंस हुआ तो यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टेशन के निकास गेट पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो प्रबंधकों ने यह कदम उठाया है।
अभी तक स्मार्ट कार्ड में 10 रुपये के न्यूनतम बैलेंस से स्टेशन में आसानी से प्रवेश मिल जाता था। लेकिन दो स्टेशनों से अधिक दूरी तय करने के बाद किराया अधिक होने के कारण निकास गेट पर स्मार्टकार्ड काम नहीं करता है। इसके लिए पहले यात्रियों को कार्ड रिचार्ज कराना पड़ता है, उसके बाद ही बाहर आ पाते हैं। इस वजह से निकास गेट पर भीड़ हो जा रही है। इसको देखते हुए मेट्रो प्रबंधक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल एनएमआरसी मेट्रो में प्रतिदिन 44 से 45 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। ऑटो एक्सपो की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। यात्रियों को नई गाइडलाइन के प्रति जागरूक करने के लिए मेट्रो में अनाउंसमेंट कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्टेशन पर मिलेगी ऑटो एक्सपो के टिकट
सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन और नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर ऑटो एक्सपो के टिकट मिल रहे हैं। यहां पर 13, 14 और 15 जनवरी के लिए टिकट 470 रुपये और 16 व 17 जनवरी में प्रवेश के लिए 350 रुपये का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें