फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छोलस में मिलेट्स किसान महोत्सव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला स्तरीय मिलेट्स किसान महोत्सव बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र छोलस दादरी में आयोजित होगा। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को मिलेट्स फसलों की उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देना है। साथ ही, फसल उत्पादन बढ़ाने और मिलेट्स से बनने वाले पौष्टिक व्यंजनों की विधियों से अवगत कराना है। मेले में कृषि व संबंधित विभागों तथा फर्मों के स्टॉल लगेंगे। इन स्टॉलों पर मिलेट्स के उत्पादन, प्रसंस्करण और उपयोग की जानकारी मिलेगी। त्रिपाठी ने किसानों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में भाग लेकर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें