फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूध कारोबारी पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध कारोबारी पर हमला, घायल
विज्ञापन

नोएडा। छिजारसी कॉलोनी में तीन युवकों ने दूध कारोबारी पर हमला कर दिया। घायल कारोबारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चोटपुर कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस से शिकायत की है कि 18 सितंबर को सुबह वह और उनके किरायेदार महबूब भैंस का दूध ग्राहकों को देने के लिए छिजारसी कॉलोनी गए थे। वहां पर पहले से मौजूद सिद्धार्थ, चंदन और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता और उसके किरायेदार से गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों में से सिद्धार्थ ने गौरव के सिर पर प्रहार कर दिया। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि सिद्धार्थ, चंदन और रवि समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें