फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायटीशियन की सलाह - अधिक पानी की मात्रा वाले फलों का करें सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में खान-पान का खास ध्यान रखें क्योंकि इस मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।डाइट में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसे मौसमी फल जरूर शामिल करें, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और ये शरीर को ठंडा रखते हैं। इसके अलावा दही, छाछ और नींबू पानी भी शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों में आम पन्ना में पुदीना डालकर पीना, सादे पानी से बनी ताजी ठंडाई, कांजी, गन्ने का रस और बेल का शरबत भी ले सकते हैं। कोशिश करें कि हल्का, ताजा और घर का बना भोजन ही खाएं। ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड से बचें।
विज्ञापन

- डॉ. करुणा चतुर्वेदी, क्लीनिकल न्यूट्रीशन और हेड मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें