नोएडा (संवाद)। सेक्टर-79 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान में स्टार क्रिकेट कॉर्पोरेट वीक डे सीजन 5 का लीग मैच खेला गया। इस लीग मैच में माइटी हिटर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलाइट 11 टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइटी हिटर्स टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और इसी के साथ माइटी हिटर्स टीम ने इस लीग मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। नाबाद 72 रन बनाकर विनीत कुमार मैन ऑफ द मैच बने।