फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिडलाइफ लवर्स की फाइनल में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-12 के दूसरे सेमीफाइनल में मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स ने इलेवन सीएपीएस को 28 रन से परास्त किया। टीम अब खिताबी मुकाबले में ईपीआईसी ब्लास्टर से भिड़ेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिडलाइफ लवर्स ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच आकाश ने 76 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से प्रशांत ने चार विकेट और अनिल यादव ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में इलेवन सीएपीएस को डीएलएस के तहत 17.3 ओवर में 187 रन की जरूरत थी लेकिन टीम नौ विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें