संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर- 49 स्थित द एसडी विद्या स्कूल, नोएडा में आयोजित इंटर-स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एमएच पब्लिक स्कूल, बादलपुर ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर डबल खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 25 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों के फाइनल में एमएच पब्लिक स्कूल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग के फाइनल में एमएच पब्लिक स्कूल, बादलपुर का सामना ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल, नोएडा से हुआ। ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग के फाइनल में एमएच पब्लिक स्कूल की टीम ने सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा को हराकर खिताब जीता। सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा।