नोएडा (संवाद)। सेक्टर-131 स्थित एमवीएम स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए लीग मुकाबले में एमजीएमएस चैलेंजर्स ने अल्फा रिबेल्स को 8 रनों से हरा दिया। एमजीएमएस चैलेंजर्स ने 19.3 ओवर में 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्फा रिबेल्स की टीम 20 ओवर में 175/4 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में दीपक आदित्य और संदीप बघेल ने अहम विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।