फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवाती महिलाओं का नूंह अलवर राजमार्ग पर जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवाती महिलाओं का नूंह-अलवर राजमार्ग पर जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

नगीना। क्षेत्र की महिला किसानों ने नूंह-अलवर राजमार्ग पर जोरदार प्रदर्शन करके तीन कृषि कानूनों का विरोध किया। महिलाओं को दिल्ली नहीं जाने दिया गया। दिल्ली कूच करने पर अड़ी महिलाओं की गत दिवस पुलिस से झड़प भी हुई। किसान नेता फरीदा बेगम ने बताया कि नगीना क्षेत्र की महिला किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से की है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों का हक है और इसे कानूनी अधिकार बनाने की आवश्यकता है। मेवात किसान केयर संघर्ष समिति हरियाणा की प्रधान महासचिव ऐमना ने कहा कि किसानों का आंदोलन देशभर के छोटे-बड़े सभी जिलों और राज्यों में फैलता जा रहा है। मेवाती महिला किसानों को मेवात गालिब मौजी खान फाउंडेशन और जागो चलो महिला संगठन सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें