फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिसंबर से शुरू होगा मेवात चतुर्थ प्रो कबड्डी लीग का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिसंबर से शुरू होगा मेवात चतुर्थ प्रो कबड्डी लीग का आगाज
विज्ञापन

नूंह, पुन्हाना (संवाद)। एबीएस फाउंडेशन की ओर से नूंह जिले में 3 वर्ष पहले शुरू किए गए कबड्डी लीग की चतुर्थ प्रो कबड्डी लीग दो दिसंबर से शुरू हो रही है। मेवात चतुर्थ प्रो कबड्डी लीग का आगाज राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीवां नूंह में शुरू किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा होंगे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एसएस संधु करेंगें। एबीएस फाउंडेशन के प्रोग्राम डायरेक्टर नवीन लाठर ने बताया कि उनके फाउंडेशन की ओर से पिछले 3 वर्षों से यह लीग कराई जा रही है। इस साल ज्यादा से ज्यादा टीमें बढ़ाने के लिए ब्लॉक वाइज टीम गठित की गई। नूंह ब्लॉक से मास्टर बसरुद्दीन नेशनल अवार्डी, नगीना ब्लॉक से मास्टर शफी मोहम्मद स्टेट अवार्डी, पुन्हाना ब्लॉक की इरशाद ब्लॉक समिति चेयरमैन, फिरोजपुर झिरका मास्टर नाजिम आजाद व तावडू ब्लॉक की जिम्मेदारी आबिद दानिबास को सौंपी गई है। नए नियमों के अनुसार एक गांव से एक ही टीम ली जाएगी। सभी खिलाड़ियों को स्वंय 29 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो ग्राम सचिवालय बीवा में होंगे। लीग का समापन पहली जनवरी 2021 को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें