येलो और ब्लू लाइन में सबसे अधिक लोगों ने की यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन की बैठक करीब है। ऐसे में जाम से बचने के लिए लोग मेट्रो से अधिक यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में चार सितंबर को सर्वाधिक 71.03 लाख लोगों ने सफर किया। इससे पहले 29 अगस्त को 69.94 लाख लोगों ने मेट्रो में सफर किया था। सबसे अधिक 19,35,752 यात्रियों ने येलो लाइन में सफर किया। इसके बाद ब्लू लाइन में 18,74,167, रेड लाइन में 7,68,742, वॉयलेट लाइन में 7,36,237, पिंक लाइन 7,04,545, मजेंटा लाइन 5,92,338 यात्रियों ने एक ही दिन में सफर किया। मेट्रो अपने किफायती और सुविधाजनक सफर के लिए मशहूर है। ऐसे में लोग यात्रा के लिए मेट्रो का सराहा ले रहे हैं।