फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो ट्रैक बनने लगा सुसाइड प्वाइंट, युवक ने लगाई मौत की छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- इससे पहले भी गोल्फ कोर्स व सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन पर एक इंजीनियर व छात्र दे चुके हैं जान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रोज लाखों लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने वाली मेट्रो ट्रेन और ट्रैक इन दिनों सुसाइड प्वाइंट बनने लगे हैं। पिछले 15 दिनों में तीन युवकों ने मेट्रो ट्रैक पर कूद कर जान दे दी। ताजा मामला सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर सामने आया है। इसमें एक 35 वर्षीय युवक ने शुक्रवार सुबह मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह से कुछ देर तक मेट्रो का संचालन प्रभावित रहा। सीआईएसएफ और स्थानीय थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मेट्रो ट्रैक से युवक के शव को हटा करा परिचालन को सुचारू रूप से शुरू करा दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहींं हो सकी है।
घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक 35 वर्षीय युवक ने बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन का तक का टिकट खरीदा। इसके बाद उसने गंतव्य तक सफर भी पूरा किया। मेट्रो से उतरने के बाद उसने पीछे से आ रही एक दूसरी मेट्रो के आगे अचानक छलांग लगा दी। मेट्रो चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक वह ट्रेन के नीचे आ चुका था। इस दृश्य को देखते ही वहां मेट्रो ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े अन्य यात्री भी सकते में आ गए। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना के बाद सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस ने ट्रैक से युवक के शव को हटवा कर परिचालन को शुरू करा दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए परिचालन में बाधा आई थी, हालांकि इसको लेकर मेट्रो की ओर से कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-

मेट्रो पिलर के आड़ में खड़ा था, अचानक कूदा

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि मृतक एक मेट्रो पिलर के पीछे प्लेटफार्म पर खड़ा था। मेट्रो आते ही उसने अचानक छलांग लगा दी। वह कहां है, क्या करता है, उसने इस तरह से आत्महत्या क्योंं कर ली, यह अभी भी सवाल बना हुआ है। युवक के पास से सिर्फ बाॅटेनिकल गार्डन से लेकर सेक्टर-52 तक का टिकट मिला है। उसके पास से कोई मोबाइल फोन या या पहचान का कोई अन्य दस्तावेज बरामद नहींं हुआ है।

-
-
स्वचालित सुरक्षा गेट होता तो नहीं जाती जान
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से इलेक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बीच गोल्फ कोर्स, सेक्टर-34, सेक्टर-52 समेत अन्य स्टेशनों पर बॉटनिकल गार्डन के तर्ज पर सुरक्षा के लिहाज से स्वचालित सुरक्षा गेट नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर-34, गोल्फ कोर्स समेत अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भीड़भाड़ भी कम होती है। इसके कारण लोग आसानी से इन स्टेशनों पर मौत का रास्ता चुन रहे हैं। हालांकि सेक्टर-52 पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, लेकिन व्यस्त समय से पहले यहां कम यात्री ही प्लेटफार्म पर मौजूद थे।
विज्ञापन

-
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया है। उसके पास से टिकट के अलावा पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
-सौम्या सिंह, एसीपी तृतीय, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें