फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जैतपुर से बोड़ाकी तक बनेगा कॉरिडोर, एनएमआरसी को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतपुर से बोड़ाकी तक बनेगा कॉरिडोर, एनएमआरसी को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


- दादरी से ग्रेनो, नोएडा और दिल्ली तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, आसान होगा सफर
- 2.6 किमी लंबा है कॉरिडोर 416 करोड़ है अनुमानित लागत, पीएम गतिशक्ति योजना से मांगेंगे फंड
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जैतपुर डिपो से बोड़ाकी मेट्रो काॅरिडोर का प्रस्ताव नोएडा मेट्रो रेल काॅरोपोरेशन (एनएमआरसी) को भेज दिया है। अब एनएमआरसी इसे शासन को भेजेगा। जहां से फाइल केंद्र सरकार के पास जाएगी। केंद्र सरकार से स्वीकृति के बाद कॉरिडोर की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अहम है कि पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण ने नए मेट्रो कॉरिडोर के डीपीआर को मंजूरी दे दी थी। करीब 2.6 किमी लंबे इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत करीब 416 करोड़ रुपये है।
प्राधिकरण केंद्र सरकार से कॉरिडोर के निर्माण पर होने वाले खर्च वहन करने की मांग करेगा। इस प्रोजेक्ट को पीएम गतिशक्ति योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। अगर केंद्र सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिली तो प्राधिकरण खुद इस प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च को वहन करेगा। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने बताया कि बोर्ड से पास प्रस्ताव को एनएमआरसी को भेजा गया है। अब एनएमआरसी उसे शासन को भेजेगी। वहां से पास होने के बाद केंद्र सरकार से स्वीकृति लेनी होगी। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया हो पाएगी। पीएम गतिशक्ति योजना से जोड़कर इस प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाली राशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


हर बार बजट को लेकर ग्रेटर नोएडा के जैतपुर डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो कॉरिडोर का मसला अटक जाता था। पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण ने इसकी डीपीआर को मंजूरी दे दी थी। दादरी निवासी लोग अभी अलग-अलग साधनों से ग्रेटर नोएडा व नोएडा जाते हैं। जबकि कुछ लोग गाजियाबाद से घूमकर नोएडा जाते हैं। बोड़ाकी कॉरिडोर कार्यरत होने के बाद सीधे ग्रेनो, नोएडा और दिल्ली तक की कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लाखों यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। वहीं अलीगढ़ से आने वाले लोग बोड़ाकी ट्रेन से उतरकर सीधे मेट्रो लेकर नोएडा और ग्रेनो जा सकेंगे। अहम है कि बोड़ाकी में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब प्रस्तावित है। यहां रेल, मेट्रो, अंतरर्राज्यीय बस अड्डा की सुविधाएं विकसित होनी हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो का आखिरी स्टेशन डिपो भी यहीं है।
विज्ञापन




शुरू में चार कोच की चलेगी मेट्रो
ग्रेटर नोएडा से बोड़ाकी तक पहले चार कोच की मेट्रो चलेगी। इससे परिचालन खर्च कम रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद मेट्रो कोच की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो शुरू होने से एनएमआरसी की आमदनी बढ़ जाएगी। इस रूट पर फिलहाल लोग परिवहन के अन्य साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो शुरू होने के बाद लोग इसका सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधानों के बजाए मेट्रो का इस्तेमाल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें