ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ओएसिस वेनेशिया हाइट्स में ओवीएच कल्चरल एसोसिएशन की ओर से अस्त-व्यस्त दुनिया में शांति खोजना विषय पर ध्यान सत्र आयोजित किया गया। इसमें वेलनेस फैसिलिटेटर कंचन कुमारी ने निवासियों को ध्यान के महत्व और उसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोजाना पांच मिनट ध्यान करने से मानसिक शांति और आत्म-जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। नियमित अभ्यास से तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलती है। सत्र में सचेत श्वास और मौन में बैठने जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया गया। निवासियों ने आयोजन की सराहना की और ऐसे सत्र नियमित कराने की मांग की।