फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (मंच) की कोर कमेटी ने शुक्रवार को दादरी उपजिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। मंच के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिंकू यादव, प्रदेश प्रभारी विक्रांत भाटी, अन्नू सरपंच, डॉ. मोहसिन ने कटहेड़ा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि विद्यालय तक जाने वाली सड़क जर्जर है और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उपजिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें