नोएडा। सेक्टर-117 से लगे सोरखा गांव की जमीन पर मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाने की बात पहले से चल रही है। बुधवार को इस संबंध में सेक्टर -117 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव टीम के साथ नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी व ओएसडी एमपी सिंह से मुलाकात कर स्कूल की जमीन को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की मांग की। कोसिंदर ने बताया कि शासन और विधायक पंकज सिंह के प्रयास के बाद भी प्राधिकरण स्तर पर भूमि का मामला लंबित है। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय निर्माण के लिए निशुल्क भूमि हस्तांतरित कर दी जाएगी। बैठक में परविंदर यादव, रवि यादव सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो