फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉक ए कॉज वॉकाथॉन में दिया नारी सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में रविवार को ‘वॉक ए कॉज–द चेंज मेकर्स’ के तहत 4 किमी की वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ समाज को जागरूक करने और नारी सुरक्षा का मजबूत संदेश देना है। वॉकाथॉन से पहले मौजूद महिलाओं और बच्चों ने जुम्बा डांस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में ट्रैफिक डीसीपी मनीषा सिंह और पूर्व जिलाधिकारी एनपी सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। डीसीपी मनीषा सिंह ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में 112, महिला उत्पीड़न के लिए 1090 (वीमेन पावर लाइन) और पुलिस सहायता हेतु 1091 पर तुरंत संपर्क करें। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी असुरक्षित स्थिति में बिना झिझक मदद लें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें