फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइकिल रैली के जरिये स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

साइकिल रैली के जरिये स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्रेटर नोएडा। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 39वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) लखनावली सूरजपुर परिसर में रविवार को साइकिल रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों और हिमवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी के नवनियुक्त कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से जवानों और उपस्थित लोगों को नियमित साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रदूषण को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने में साइकिल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट के उपयोग और सुरक्षित साइकिलिंग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें