दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथावाचक पंडित कौशल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान के बनाए नियम न कभी गलत हो सकते हैं और न ही बदले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति आत्मशुद्धि और मोक्ष का सबसे सरल मार्ग है। सांसारिक मोह-माया में फंसकर मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को भूल जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवनभर पूजा, जप, तप, सत्संग और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।