फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉकथॉन से दिया स्वस्थ हृदय का संदेश

विज्ञापन
नोएडा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल की ओर से रविवार को वर्ल्ड हा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। विश्व हृदय दिवस पर सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल की ओर से रविवार को वर्ल्ड हार्ट डे वॉकथॉन-2026 आयोजित की गई। अस्पताल परिसर से शुरू हुई वॉकथॉन बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंची। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीपीआर प्रदर्शन, योग सत्र और स्वास्थ्य संवाद भी हुआ। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव जरूरी हैं। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और धूम्रपान से दूरी बनाने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने सीपीआर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को निशुल्क ईसीजी जांच के कूपन भी बांटे गए। बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें