फोटो
मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा। क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सेक्टर ओमिक्रॉन-2 में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावल, महासचिव मनीष कुमार कुशवाहा, तरुण चौहान, संजय राणा, गौरव भाटी, महेश जादौन, राजेश राज सिंह, प्रताप रावल, अभय, कुशल पाल, राहुल चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।