यमुना सिटी। विद्यार्थी जब पूरी ईमानदारी से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलती है। इसलिए अभिभावक और शिक्षक विद्यार्थियों को प्रेरित करें। ये बातें आगरा के पूर्व अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बुधवार को गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हुए सिनर्जी केयर के ऑरम दि एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं में 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूर्व ओलंपियन व इंडियन हॉकी टीम के कोच रोमियो जेम्स, विक्रांत डोंगर, निधि नवीन शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, गिरिराज सिंह, शिव कुमार, ध्रुव, पूजा, माधुरी, तनु, निवेदिता, कमलेश मौजूद रहे। ब्यूरो