माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में कार्य समिति का गठन किया गया। नवनिर्माण निर्वाचित स्कूल काउंसिल के सदस्य को शपथ दिलाई गई। कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा भूमि गर्ग और अनन्या चौहान को 72,400 की स्कॉलरशिप दी गई। 16 अन्य छात्रों को भी 36,200 की छात्रवृत्ति दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ताइक्वांडो, बैडमिंटन, एयरपिस्टल, क्रिकेट आदि क्षेत्रों में आठ बच्चों को संस्थान की ओर से 1,45,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस मौके पर डॉ. आर सी शर्मा, प्रतिभा शर्मा, सुदेश शर्मा, प्रधानाचार्य शिखा सिंह मौजूद रहीं।