फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में रविवार को प्राइमरी मेधावी छात्र सम्मान समारोह व अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पांचवीं में सर्वोच्च 98.6 प्रतिशत अंक लाने वाली आयुषी साहा, कक्षा चौथी में 99.3 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विहान बंसल व कक्षा तीसरी में 98.9 अंक प्राप्त करने वाली सांची गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र परिषद में हेड बॉय ऋषिव मल्होत्रा, हेड गर्ल श्रद्धा आनंद, वाइस हेड बॉय अथर्व गिरोटी,वाइस हेड गर्ल संहिता त्रिवेदी और अन्य सदस्यों को भी अलंकृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता गंजू व प्राइमरी विभाग प्रमुख आरती कौल, अंजू पुनिया, उच्च विभाग प्रमुख ज्योति राजदान, माध्यमिक विभाग प्रमुख भावना कौल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें