नोएडा। सेक्टर-79 स्थित महागुन मीराबेला सोसाइटी में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह में सोसाइटी के शिक्षकों ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। सोसाइटी के महासचिव अशोक वर्धन ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत का सम्मान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो