फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निबंध प्रतियोगिता में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को विकासखंड जेवर कार्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी गोपाल कृष्ण अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने विद्यार्थियों को सहकारिता के सिद्धांतों, विभागीय योजनाओं और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आलोक रंजन, सहायक आयुक्त विवेक यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी शिवानी सिंह, सहायक विकास अधिकारी मोहम्मद हसीब सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें