नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल जीबीएन में शुक्रवार को स्कॉलर बैज समारोह आयोजित कर सत्र 2025-26 की कक्षा 5 से 7 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन पर छात्रों को स्कॉलर बैज और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या सुप्रीति चौहान ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत प्रस्तुति से हुई। ब्यूरो