ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र कार्य समिति के गठन, शपथ ग्रहण व मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय ने विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को शुल्क छूट एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। कक्षा 10 के टॉपर आयुष को 100 प्रतिशत शिक्षण शुल्क माफी दी गई, जबकि अन्य उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या शिखा सिंह, डॉ. आर.सी. शर्मा, प्रतिभा शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।