ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर के कई सेक्टरों में लावारिस कुत्तों और बंदरों के हमलों से लोगों में डर बना हुआ है। सेक्टर बीटा-1 में सोमवार को कुत्तों ने चार महिलाओं पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला के घुटने में चोट लगी। वहीं, सेक्टर पी-3 में 11 वर्षीय जितेंद्र कुमार बंदरों के हमले में घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से कुत्तों और बंदरों को पकड़ने की मांग की है।