फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा:::::::::::::सोसाइटी में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 17-ए स्थित सुपरटेक अप कंट्री सोसाइटी में काम करने वाले श्रमिक की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से मथुरा निवासी संजू (40) पिछले कई महीनों से सुपरटेक कंट्री सोसाइटी में एक ठेकेदार के यहां काम कर रहा था। मंगलवार की सुबह वह सोसाइटी परिसर में ही बेहोश अवस्था में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने संजू को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। इसके बावजूद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें