फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। रीलखा गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामले में एक पक्ष ने करीब 8 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से शिकायत की है। रीलखा गांव निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार की रात वह अपने घर में बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस के रहने वाले करीब 8 लोग रंजिश के चलते उनके घर में लाठी डंडे लेकर घुस गए। आरोपियों ने पीड़ित और उनके परिवार के लोगों पर लाठी डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान उनके पक्ष के 4 लोगों को चोट आईं हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें