फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे में बालकनी से गिरकर युवक की मौत, पारिवारिक विवाद से था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में बालकनी से गिरकर युवक की मौत, पारिवारिक विवाद से था परेशान
विज्ञापन


ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के हल्द्वानी में हुई घटना पत्नी से विवाद के बाद युवक अकेला रह रहा था


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक- 3 कोतवाली क्षेत्र में हल्द्वानी के 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवरत्न निवासी गांव बदरका थाना छतारी जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। युवक फिलहाल हल्द्वानी में किराये पर रहता था। वह कोतवाली क्षेत्र के धर्मकांटे पर काम करता था। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात रात नवरत्न नशे की हालत में बालकनी से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि मृतक नवरत्न का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर अपनी बहन के पास चली गई थी। इसके बाद नवरत्न बीते दो दिनों से किराये के मकान में अकेला रह रहा था। पड़ोसियों ने भी बताया कि नवरत्न पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। आशंका है नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह बालकनी से नीचे जा गिरा होगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को बालकनी से फेंका गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें