फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-26 के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मृतका की बहन के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी राजकुमार सरकार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी मौसी देवी हल्दर सेक्टर 31 में रहती थी और सेक्टर 27 में काम करती थी। एक सितंबर को वह शाम 7 बजे घर को लौट रही थी, इसी दौरान रास्ते में सेक्टर 26 के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें