फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीजी में रहने वाले युवकों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में बीटा-1 के दिव्यांश अवस्थी ने केस दर्ज कराया है कि 22 जून की रात अपनी पत्नी महिमा और साले आयुष के साथ रात का खाना खाकर घर लौट रहे थे। गाड़ी पार्क करते समय उन्होंने देखा कि पड़ोस में स्थित सी-134 में रमन द्वारा चलाए जा रहे पीजी के सामने कुछ लड़के तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर पार्टी कर रहे है। दिव्यांश अपनी पत्नी और साले को घर के अंदर भेजकर गाड़ी अंदर खड़ी कर रहे थे। तभी एक युवक केशव उनके पास आया और बोला कि पीड़ित ने डायल-112 पर शिकायत की है। आरोपी ने फिर दिव्यांश की गर्दन पकड़ ली। आरोप है कि पुलिस के आने पर उनसे भी अभद्रता की। विरोध किए जाने पर मौके पर रमन बंसल और पुष्कर भी आ गए और तीनों ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े में दिव्यांश की सोने की चेन टूट गई और कहीं गिर गई। मारपीट में पीड़ित की नाक से खून निकलने के साथ घुटनों पर चोटें आईं है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें