नोएडा। सिगरेट पीते हुए कार चला रहे शख्स ने हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर दूसरी कार सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि कड़े से वार कर युवक के मुंह और सिर पर वार कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-99 में रहने वाले मिथिलेश कुमार सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि 28 जुलाई को वह बेटे आशुतोष के साथ सुप्रीम कोर्ट से लौट रहे थे। इस दौरान सेक्टर-45 के पास साइड मांगने पर आरोेपी कार चालक ने उनके बेटे पर कार रोककर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ब्यूरो