दनकौर। कनारसी गांव में भाभी से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कनारसी गांव निवासी रेखा ने कोतवाली में दी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसके पति, देवर और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान तीनों ने महिला के बुरी तरह पीटा। मारपीट में रेखा को चोटें आई थीं, जिसके बाद उसका पास के अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संवाद