फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.
विज्ञापन

जहांगीरपुर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ बैठक कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण किसानों व आम लोगों को परेशानी हो रही है। ओवरलोड, फुंके ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली लाइनों की समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को जहांगीरपुर बिजलीघर पर महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में जेवर थाना प्रभारी और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान महेश प्रधान, देवदत्त बाबा, चिंटू जादौन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें