ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि सस्ते दामों पर जिन-जिन अस्पतालों व स्कूलों को जमीन दी गई वे लीज डीड का पालन नहीं कर रहे हैं। स्थानीय किसानों के बच्चों को न तो पढ़ाई में छूट मिल रही है और न स्वास्थ्य में। इस मौके पर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय, आलोक नागर, दिनेश नागर, बलराज हूंण, कुलवीर भाटी, धर्मेंद्र भाटी, दुलीचंद नागर आदि मौजूद रहे।