नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय हनुमान दल ने शहर की समस्याओं को हल कराने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।इसमें अवारा पशुओं के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करने, गरीब और श्रमिकों के लिए सार्वजनिक आरओ लगाने, खराब और बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों को चालू करने और साप्ताहिक बाजारों को सोसाइटियों से दूर खोलने की व्यवस्था करने की मांग की गई है। इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री एनके सोलंकी और जिला अध्यक्ष सरजीत सिंह खारी भी मौजूद रहे।